बरेली। अपना दल (एस) ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की सोमवार को शहर के डोहरा रोड़ स्थित कार्यालय हुई बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। साथ ही अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इसके लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने व संगठन को मजबूती प्रदान करने पर भी बल दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बिधि मंच एड. अनुज कुमार गंगवार ने कहा कि पार्टी की नीतियों को सक्रिय सदस्य बनाकर जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये।बैठक के एजेंडे के अनुसार जिसमें सक्रिय सदस्य बनाये जाने, विधानसभा, जोन व मंचों के गठन पर विचार व आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाएं। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल ने किया। बैठक में युवा मंच जिलाध्यक्ष अवधेश गंगवार, गंगेश कुमार गंगवार, कृष्णा पटेल, संजय गंगवार, मयंक गंगवार, जितेन्द्र पटेल, गोपेन्द्र पटेल, अमन पटेल, करन गंगवार, राहुल भदौरिया, नमन भारद्वाज, तुलसी दयाल कन्नौजिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव