लॉकडाउन में छूटी नौकरी, युवक ने खुद को फंदे पर लटकाकर की आत्महत्या

बरेली। कोरोना की दूसरी लहर मे आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के कमरे मे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि थाना बारादरी क्षेत्र के चक महमूद में चुंगी के पास रहने वाले 19 वर्षीय अमन मौर्य पुत्र स्व. लालता प्रसाद नमकीन की फैक्ट्री में काम करता था। अमन ही अपने पूरे घर का खर्च चलाता था। कोरोना कफ्र्यू की वजह से उसका काम बंद था। जिस वजह से उसके सामने आर्थिक तंगी का आ गई थी। वह कई दिनों से काफी परेशान था। घर वालों के पूछने पर उसने कुछ नही बताया था। रविवार की रात खाना खाने के बाद अमन अपने दूसरे घर चला गया था। जहां उसने देर रात फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। पिता की मौत के बाद अमन पर घर की सारी जिम्मेदारी थी। घर मे मां ओमवती मौर्य, छोटी बहन सोनम, अवंतिका और सबसे छोटा भाई नितिन है। मां ने बताया कि उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से घर का सारा खर्च अमन ही चलाता था। अमन की मौत के बाद परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *