नव निर्माण पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अमन पटेल

बरेली। नव निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित दिवाकर गोस्वामी के अनुमोदन पर अमन पटेल को बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अमन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। युवाओं के हाथ में कमान सौंपने युवाओं में भी काफी उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी तेजी से आगे बढ़ेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगा। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *