बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी बेसिक के स्कूलों में कार्यक्रम हुए। जिले के क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलाबनगर झिंगरी मे बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया। स्कूल में शिक्षक धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। स्कूल के शिक्षक चंद्रपाल सिंह, भारती नेगी, ममता देवी ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। इस मौके पर शोभा रानी, गीता देवी, सुमन, चंद्रकली, कमलेश को सम्मानित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव