आर्ट गैलरी में निगम द्वारा लगायी गयी कला प्रदर्शनी का डीआईजी, सीडीओ, नगरायुक्त ने किया उद्घाटन

*आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीआईजी, सीडीओ व नगरायुक्त

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: निगम ने किया कला प्रदर्शनी का आयोजन

*बालिकाओं द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स को किया प्रदर्शित

सहारनपुर- नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनमंच स्थित आर्ट गैलरी में एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगायी गयी सभी पेंटिंग्स बालिकाओं द्वारा बनायी गयी थी। डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, सीडीओ प्रणय सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

नगर निगम द्वारा हाल ही में बालिकाओं की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के अलावा अन्य उत्कृष्ट पेंटिंग्स को प्रदर्शनी में प्रदर्श किया गया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, सीडीओ प्रणय सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व एडीएम एफ विनोद कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं द्वारा कागज पर उकेरे गये चित्रों की सराहना की। पंेटिग्ंस में बालिकाओं द्वारा लगातार गरम होती धरती के कारणों, पर्यावरण संरक्षण, गिरते भू जल स्तर के कारणों को दर्शाते हुए जल संरक्षण पर बल देने, पाॅलिथीन से होने वाले नुकसान, वृृृृक्षारोपण, स्वच्छता, कोरोना से बचाव आदि को आधार बनाया गया था।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बालिकाओं द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स की सराहना करते हुए कहा कि जो बात व्यक्ति विचारों से नहीं समझ पाता, कई बार उसे वह चित्रों के माध्यम से आसानी से समझ जाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने अपनी पंेटिंग्स में अनेक ज्वलंत मुद्दों को उबारते हुए लोगों को उनके प्रति जागरुक किया है,जिसकी सराहना की जानी चाहिए। सीडीओ प्रणय सिंह ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निगम द्वारा बालिकाओं की कला प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा हाल ही में इस कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसमें महानगर क्षेत्र के सभी स्कूलों से हजारों बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार ने भी बालिकाओं की प्रतिभाओं को सराहा। इस मौकेे पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, निगम के मीडिया कंसल्टेंट डाॅ.वीरेन्द्र आजम आदि मौजूद रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *