बरेली। डेयरी संचालक नालियों में गोबर वह आ रहे है। जिससे नालियां चोक हो रही हैं और गंदगी फैल रही है। जिसको लेकर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने डेयरी वालों के खिलाफ अभियान चलाया। डेयरी वालों की वजह से गंदगी व नालियां चोक थी। उन पर जुर्माना डाला गया। नगर निगम की ओर से इन दिनों डेयरी वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम शहर के सुर्खा बानखाना पहुंची। वहां गलियों में लोगों ने डेयरी खोल रखी थी। इसके साथ ही कई डेयरी वालों ने नाली में गोबर बहा रखा था। नगर निगम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी ने ऐसे लोगों का चालान काट कर 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि अगर वह लोग दोबारा गंदगी करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पार्षद व बीडीए बोर्ड के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा के निवास स्थान पर मुख्य खादय एवं सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर, खाद्य निरीक्षक जगदीश, सफाई नायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में वार्ड 23 में डेयरी वालों से बैठकर मीटिंग हुई। जिसमें डेयरी वालों से सड़क पर गोबर व नाली में न बहाने की अपील की गई। ऐसा करने पर मुकदमा पंजीकृत की बात भी कही गई। वही एक डेयरी संचालक संजय पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी डाला गया।।
बरेली से कपिल यादव