बरेली। किसानों की गेहूं की फसल आवारा पशु खा रहे हैं। कई किसानों की 70 बीघा गेहूं की फसल को आवारा पशु चट कर गए हैं। गेहूं की फसल खाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिले के ब्लॉक क्यारा का गांव बारीनगला में आवारा पशु जंगलों में घूम रहे हैं। जंगलों में आवारा पशु किसानों की गेहूं की फसल को खा रहे हैं। बारीनगला गांव के निवासी किसान धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि जंगल में आवारा पशु उसकी 11 बीघा गेहूं की फसल खा गए। फसल में घुसने पर इन आवारा पशुओं को लाठी व डंडों से भगाते हैं तो उल्टे पशु किसानों पर हमला करते हैं। किसान पोशाकी लाल, चंद्रप्रकाश, अमर सिंह, घनश्याम, नारायन सिंह, लेखराज, बाबूराम, लोटन सिंह, त्रिलोकी सिंह आदि किसानों का कहना है कि आवारा पशु जंगलों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इन पशुओं ने क्रमशः 10 बीघा, 08 बीघा, 10 बीघा, 10 बीघा, 06 बीघा, 05 बीघा, 05 बीघा, 05 बीघा, 14 बीघा सहित करीब 84 बीघा गेहूं चट कर गए है। किसानों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं को पकड़वाने की गुहार लगाई है।।
बरेली से कपिल यादव