बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चल रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए न्याय पंचायत न्योधना के प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण सेवाएं आदि की जानकारी दी। इसी के साथ 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया। नोडल प्रभारी डॉ समराना एवं नीतिका सक्सेना ने महिला उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव पर सभी को जानकारी दी। नोडल प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा बालिका शिक्षा एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अंत में विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक जगेश्वर कुमारी आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
बरेली से कपिल यादव