बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नवरात्रि की शुभ तिथियों 17 से 25 अक्टूबर के मध्य विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति का विशेष अभियान शुरू किया है। मिशन शक्ति के अंतर्गत शनिवार को प्रथम दिवस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा मॉक ड्रिल करने हेतु प्राथमिक विद्यालय अगरास प्रथम में महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह द्वारा महिलाओं को यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बैठक में वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, चाइल्ड लाइन1098 एवं पुलिस आपात कालीन सेवा 112 के विषय में बताया गया। साथ ही उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका सीमा गंगवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक राजीव सक्सेना, सविता आर्य एवं प्रधानाध्यापक हिमांशु छाबड़ा उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव