बरेली कॉलेज में शिक्षकों की कमी से परीक्षा बनी मजाक

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं को मजाक बनाकर रख दिया है। क्षेत्र के सबसे बड़े महाविद्यालय में परीक्षा भगवान भरोसे चल रही है। बरेली कॉलेज में शिक्षकों की मनमानी से परेशान कॉलेज प्रशासन अपने ही शिक्षकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बरेली कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि कोरोना के नाम पर कालेज के करीब 40 शिक्षक ऐसे हैं। जिन्होंने परीक्षा से दूरी बना दी है इसलिए कॉलेज प्रशासन को बाहर के शिक्षकों से परीक्षा ड्यूटी करानी पड़ रही है। परीक्षा ड्यूटी से दूर रहने वाले शिक्षकों को शिक्षक नेताओं का भी संरक्षण मिला हुआ है इसलिए कॉलेज प्रशासन भी अपने शिक्षकों पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर बताते हुए कालेज के ही वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि कई शिक्षकों ने तो अपनी हाजिरी पूरी कर ली लेकिन परीक्षा में ड्यूटी पर नहीं गए। इस मामले में शिकायत प्राचार्य से भी की जा चुकी है लेकिन मामला शिक्षक नेताओं से जुड़ा होने के कारण कार्यवाही नहीं हुई। कई शिक्षकों ने कोरोना का बहाना बनाकर खुद को परीक्षा की ड्यूटी से दूर रखा है। शिक्षक परीक्षा कक्ष में ड्यूटी करना ही नहीं चाहते। इसलिए कई शिक्षकों ने तो क्लास रूम में ड्यूटी न करने के लिए सिफारिशें भी कराई है। कई तो सिर्फ गेट की ही ड्यूटी संभाले हुए है। इस बात से कॉलेज प्रशासन भी टेंशन में है लेकिन मामले में शिक्षक नेताओं का हस्तक्षेप होने के कारण कॉलेज प्रशासन चुप है। कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी के लिए बाहर के शिक्षकों की भी मदद ली गई है। रूहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा बाहर के शिक्षकों के हवाले की चल रही है। कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि 11 से बड़ी परीक्षाएं शुरू हो रही है। जिनमें कई छात्र नेता भी शामिल होंगे यदि कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से दूर रहेंगे तो छात्र नेता परीक्षा में मनमानी करेंगे। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। बाहर के शिक्षक नकल भी नहीं रोक पाएंगे। सूत्रों के अनुसार कालेज में स्थाई शिक्षकों की ड्यूटी छोड़ने से नाराज कई शिक्षक इस बारे में कॉलेज प्रशासन से नाराजगी जता चुके है। कई शिक्षकों की शिकायतें भी कर चुके है लेकिन मामले में शिक्षक नेताओं का हस्तक्षेप होने के कारण कॉलेज प्रशासन इन पर कोई भी एक्शन करने को तैयार नहीं है। कॉलेज प्रशासन चाहकर भी शिक्षकों पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। बता दें कि बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान जो वरिष्ठ शिक्षकों के बीच जमकर बहस भी हुई। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई शिक्षकों ने तो अपनी फर्जी हाजिरी लगाकर ड्यूटी दिखा दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *