फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बेसिक स्कूल के बच्चे ऑडियो सुनकर बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें। इसके लिए एससीईआरटी ने दीक्षा एप पर ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश से 5 शिक्षकों का चयन किया है। चयनित शिक्षकों को मॉड्यूल को विकसित कर रिकॉर्ड करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के चयनित शिक्षकों में बरेली से अमर कुमार द्विवेदी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुरतरा, ब्लॉक- फतेहगंज पश्चिमी एवं पुष्पा अरुण सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चनेहटा ब्लॉक क्यारा से है। शिक्षक अमर कुमार द्विवेदी व शिक्षिका पुष्पा अरुण ने आर्ट क्राफ्ट पुत्तलकला एवं संगीत मॉड्यूल के पूर्व संस्करण में योगदान रहा। अब इस मॉड्यूल के नवीन संस्करण को एससीईआरटी ने दीक्षा एप के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड कराया है। जिसमे शिक्षक अमर कुमार द्विवेदी ने निष्प्रयोज्य से कलाकारी और कक्षा सजावट एवं शिक्षण तथा शिक्षिका पुष्पा अरुण ने शिक्षण में शिल्प कला एवं सुनम्य कला कोर्स की रिकॉर्डिंग की है। अब यह दोनों माड्यूल की रिकॉर्डिंग जल्द ही बेसिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए दीक्षा एप पर अपलोड कर दी जाएगी। इस प्रशिक्षण को सभी शिक्षक ऑनलाइन कर सके। इससे पूर्व भी दोनों शिक्षक अपनी आवाज का जादू पाठ्यक्रम की कहानियों को रिकॉर्ड कर बिखेर चुके हैं, जिनको छात्र-छात्राएं क्यूआर के माध्यम से सुनकर स्वाध्याय करते है।।
बरेली से कपिल यादव
