कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह का हार्टअटैक से निधन

शीशगढ़, बरेली। सहोड़ा के कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 1947 से सहोड़ा में एक बार छोड़कर लगातार प्रधान रहे कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (80) का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हार्टअटैक से निधन हो गया। उन्हें जून 2018 में गाल में कैंसर की शिकायत हुई थी। जिसका ऑपरेशन उन्होंने मुंबई में कराया था। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सहोड़ा में सिर्फ एक बार सीट अनुसूचित जाति की रही तब एससी कैटेगिरी से प्रधान रहे थे। इसके साथ ही कुंवर ढकन लाल इंटर कॉलेज के वे अध्यक्ष रहे। वे सहोड़ा सहित आस पास के दर्जनों गांवों के मरीजों का होम्योपैथी दवा के जरिये निशुल्क इलाज करते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी का स्वर्गवास लगभग 30 वर्ष पहले हो गया था। उनके भाइयों का भी स्वर्गवास हो गया है। उन्होंने अपने भतीजे एवं भतीजियों को अपने बच्चों की तरह पाला था। भतीजे कुंवर महताब सिंह और भानु प्रताप सिंह ने मुंबई में रहकर उनका इलाज कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *