बरेली। पौधरोपण के साथ-साथ उसका संरक्षण भी जरूरी हैं। अधिकांश लोग पौधे को लगाकर उसकी सेवा करना भूल जाते हैं। नतीजतन, कुछ दिनों बाद उक्त पौधा बढ़ने के बजाय दम तोड़ने लगता हैं। उक्त बातें जनकपुरी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब चार्टर प्रेसिडेंट अनीता गोयल ने कही। वे शनिवार को इनरव्हील क्लब बरेली मरकरी द्वारा इस साल पौधारोपण कार्यक्रम में जनकपुरी पार्षद आरेंद्र अरोड़ा ने पौधा लगाकर शुरू किया। इसके साथ ही इनरव्हील क्लब की महिलाओं के द्वारा 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। पार्षद ने कहा कि इनरव्हील क्लब की महिलाएं मानव सेवा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अन्य क्लब को आइना दिखा रही हैं। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने कहा कि हमारी जिंदगी में एक हिस्सा पेड पौधा भी है यदि हम पेड पौधे लगाएंगे। तब ही हम लोगो को प्राकृतिक हवा मिल पाएगी। जीवन में एक शरीर के साथ साथ पौधों कि देखभाल करना भी जरूरी है। इस अवसर पर क्लब के सीजीआर वंदिता शर्मा, प्रेसिडेंट सुधा सक्सेना, सेक्रेटरी रचना सक्सेना, नंदा अग्रवाल, राखी, नीरू, अंजना, सीमा, श्वेता, सरोज, ममता आदि सदस्य मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव