बरेली। सूरज का पारा अब लगातार करता जा रहा है अभी तक सामान्य रहने वाले मौसम में दो दिन पहले ही लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया था। रविवार को आसमान से आग बरस रही है पारा 44.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस लिहाज से बरेली में गर्मी अधिक रही। हालांकि शाम को इसका असर कम रहा। आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढाएगी। मई के अंत में गर्मी ने सितम ढाना शुरू किया है। शनिवार को पहली बार पारा 43 डिग्री को पार कर गया। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री की छलांग और मारी। रविवार की सुबह से हाल खराब हो गया। छतों पर टंकियों में भरा पानी तक गर्म हो गया। इससे नहाने में भी परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के कारण हालांकि बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी जरूरी काम से निकले लोगों के सिर चकरा गए। जूतों के बावजूद पैरों में झुलसने का अहसास हुआ। खुली त्वचा पर सूरज का सीधा कहर रहा। दोपहिया वाहनों पर निकले लोगों को भारी परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इसे 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया है। तेज धूप की वजह से हवा में नमी की मात्रा भी कम हो गई हालांकि 26 मई को तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। 29 व 30 मई को हल्की बारिश होने की भी संभावना है।।
बरेली से कपिल यादव