फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति से जुड़े प्रदेश भर के व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान व्यापारियों ने प्रदेश की योगी सरकार व व्यापारी कल्याण बोर्ड के कार्यों की सराहना की। साथ ही व्यापारियों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न व प्रशासन द्वारा सहयोग न करना सहित कई समस्याएं अवगत करायी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री मनीष गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारी निश्चिंत रहे। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दुष्यंत कोहली, मंडल प्रभारी पवन अरोड़ा, वकील अंसारी, प्रमोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल समेत दर्जनभर व्यापारियों ने भाग लिया।।
बरेली से कपिल यादव