सीतापुर-सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व नाबालिक के साथ किए गए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रेउसा नोवेंद्र सिंह सिरोही, उप निरीक्षक आलोक कुमार धीमान, कांस्टेबल पंकज कुमार द्वारा मारूबेहड़ चौराहा पर चेकिंग की जा रही थी।तभी दुष्कर्म आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू पुत्र सुरेश निवासी ताहपुर पकोरी थाना रेउसा को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रेउसा थाने में धारा 376 व पॉस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृति है।पकड़े गए अभियुक्त को सम्बंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया है।
रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यरो