यादव महासभा का मंडलीय सम्मेलन हुआ संपन्न:कई मुद्दों पर किया गया विचार

आजमगढ़- यादव महासभा का मंडलीय सम्मेलन सोमवार को नेहरू हाल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. आरपी यादव पूर्व प्राचार्य ने किया। सम्मेलन में अहीर रेजीमेंट बनाने, देश में जातीय जनगणना सार्वजनिक करने के संबंध में विचार हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने दहेज प्रथा, मृत्यु भोज को बंद करने और उपजातियों की शाखा तोड़ शादी करने पर बल दिया। पिछड़ी व दलित जातियों के साथ आपस में सामाजिक सौहार्द बना कर चलने को कहा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जगदेव यादव, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मनोज यादव, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव केके यादव और अवधराज यादव रहे।प्रदेश अध्यक्ष जगदेव यादव ने राजेन्द्र प्रसाद यादव को महासभा के प्रति निष्ठा और लगन को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश महासचिव पर मनोनीत किया। सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया। राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा हमारा समाज शिक्षा के बल पर समाज में उन्नति कर रहा है। किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा एक प्रमुख हथियार है। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव ने कहा कि उच्च न्यायपालिका और निजी नौकरियों में पिछड़ों और दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। संचालन केके यादव ने किया। संतोष यादव, चन्द्रकेश यादव, रामजीत यादव, विमला यादव, सुचित्रा यादव, रमापति यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, लालजी यादव, रामअवतार यादव, रामअवध यादव, जयराम यादव, वेद प्रकाश यादव, जितेन्द्र यादव, डा. दिलराम यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *