समस्तीपुर के विवेक-बिहार में भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया

बिहार: समस्तीपुर जिले में आज भगत सिंह का जन्मदिवस समारोह शहर के विवेक-विहार मुहल्ला के एक निजी शिक्षण संस्थान में मनाया गया। हर वो चीज जो मनवता को प्रभावित करता था शहीदे आजम भगत सिंह को उससे मतलब रहता था।राष्ट्रनायक भगत सिंह का जन्मदिवस मनाने का अर्थ है उनके विचारों एवं बताए रास्ते पर चलना। उक्त बातें आज भगत सिंह के जन्मदिवस पर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला के एक निजी शिक्षण संस्थान में अपने अध्यक्षीय भाषण में एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सह इनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह सभी समुदायों को सदभावपूर्वक रहने के पक्षधर थे।वे सांप्रदायिकता एवं साम्राज्यवाद विरोधी थे। वे चाहते थे कि देश के शासन व्यवस्था में गोरे अंग्रेज के जगह काले अंग्रेज न आवें। वहीँ गोष्ठी को संबोधित अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, राजीव कुमार, प्रियरंजन कुमार, दीपक कुमार ने किया। इससे पूर्व भगतसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर दो मिनट का मौन श्रद्धांजली किया गया।तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। उनके जीवनी को छात्रों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूपसे शामिल करने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की गई है।
रिपोर्ट: अशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरोचीफ- समस्तीपुर, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *