डॉ. अमित शर्मा को मिला सतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान-2026

बरेली। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के राज्य पुरस्कृत शिक्षक एवं राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा को सतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 28 नवंबर 2026 को बदायूं स्थित प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन में आयोजित किया गया। जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वाधान में यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर से चयनित 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बरेली से डॉ. अमित शर्मा एकमात्र शिक्षक रहे, जिन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। डॉ. अमित शर्मा को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से बरेली के शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. अमित शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *