डिप्टी सीएम पाठक आज शहर में, डायवर्जन लागू

बरेली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बुधवार को शहर में रहेंगे। इसलिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी रूट की बसें सेटेलाइट से संचालित होंगी। 18 नवंबर बुधवार आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 11:35 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद से बरेली के लिए उड़ान भरेंगे। 12:05 बजे वह बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 12:10 बजे जेपी भार्गवी इंडस्ट्रीज पिपरिया राम दयाल रिठौरा में नवीन प्लाईवुड फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 12:40 बजे कार से रवाना होकर एक बजे जिला अस्पताल पहुचेंगे। वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 1:30 बजे से युगवीणा लॉन कैंट में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 02:15 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे। पुराना बस अड्डे से नहीं चलेंगी बसें: 18 नवंबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पुराना रोडवेज बस स्टैंड (नॉवल्टी) से सभी प्रकार की रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान सभी रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट बस स्टैंड से होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *