बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसाई टोला पुराना शहर निवासी गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी फैय्याज पुत्र अताउर्रहमान के घर पर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। उल्लेखनीय है कि फैय्याज के खिलाफ बिथरी चैनपुर में गत दिनों गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी द्वारा की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक की पैरवी पर कोर्ट ने गत दिनों कुर्की का नोटिस जारी किया था।।
बरेली से कपिल यादव
