फरियादियों से सम्मान के साथ पेश आएं- एसएसपी

बहेड़ी, बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा पुलिस फरियादियों से अच्छा व्यवहार करे, जिससे उन्हें अपनी फरियाद बताने में हिचक न लगे। सीओ कार्यालय का जीर्णोद्धार होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी की तरफ से सीधी गाइडलाइन है कि प्रदेश भर में सभी थानों में पुलिस के पास आने वाले किसी भी फरियादी से अभद्र व्यवहार न किया जाए बल्कि पीड़ित के साथ शालीनता का व्यवहार करे। इससे वह अपनी पीड़ा खुलकर बता सकें। उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। पुलिस का लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार हो, जिससे आमजन का पुलिस पर भरोसा कायम रह सके। उन्होंने खंडहर में असलाह फैक्ट्री पकड़े जाने पर बहेड़ी पुलिस की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियो के संबंध विदेशी आतंकवादी संगठनों से होने को लेकर जांच की जा रही है। असलाह सप्लाई की डील वीडियो कॉल से होने की बात सामने आने पर जांच की जा रही है। उन्होंने सीओ कार्यालय का मुआयना किया। बहेड़ी कोतवाली के मुआयने में सीसीटीएनएस कार्यालय, मेस, मालखाने सहित रजिस्टरों को देखा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *