सीबीगंज के बीफार्मा के छात्र का मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज के बादशाहनगर गांव मे मिथुन मौर्य (22) की गोली लगने से मौत हो गई। उसके सिर की दाहिनी कनपटी पर गोली है। मौके से तमंचा, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझेगी। एसपी सिटी चिराग जैन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर जांच पड़ताल की। सीबीगंज के बादशाहनगर गांव निवासी भूपराम मौर्य का बेटा मिथुन सीबीगंज स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक पर काम करता था। इसके साथ ही एक प्राइवेट कॉलेज से बीफार्मा भी कर रहा था। शुक्रवार रात को गांव में ही उसके चचेरे भाई का मंडप था। शनिवार को रामपुर बारात जानी थी। परिवार के सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में थे। मिथुन रात से ही गायब था। शनिवार सुबह मिथुन के चाचा ने घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लाट में खून से लतपथ उसका शव देखा। मिथुन का शव मिलने की सूचना पर परिजन और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज रवि कुमार, एसपी सिटी चिराग जैन और सीओ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। परिवार ने किसी से भी रंजिश होने से इंनकार किया है। पुलिस को मौके से मिथुन के पैरे के पास से एक तमंचा मिला है। दाहिनी कनपटी पर गोली लगने का निशान था। वहीं पास से ही मिथुन की बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस आत्म हत्या मान रही है। लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। फोन स्टेटस बता रहा आत्महत्या: पुलिस ने मृतक का मोबाइल का चेक किया तो एक स्टेटस लगा पाया। स्टेटस में एक जलती हुई चिता का फोटो लगा है। उस पर लिखा है, ये मैं आखिरी हूं…, इसके बाद मैं नहीं मिलूंगा। पुलिस का कहना है, यह स्टेटस, मौके पर तमंचा और कनपटी पर गोली का निशान घटना को आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है। परिवार ने किसी पर रंजिश का आरोप नहीं लगाया है। परिजनों इसे हत्या बताया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। परिवार में खुशियों का माहौल था। मिथुन का शव मिलने से खुशियां गम में बदल गईं। चाचा दन्ने मौर्य ने बताया कि शनिवार को रामपुर बारात जानी थी। मिथुन दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घर के बड़े बेटे की मौत से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिथुन ने चचेरे भाई की शादी में जाने को कपड़े भी बनवाए थे। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गोली फंसी मिली : मिथुन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके सिर में राइट साइड कनपटी पर गोली लगी थी। गोली लेफ्ट साइड में फंसी पाई गई। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या ही मान रही। लेकिन परजिन आत्महत्या की बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना कि मिथुन ऐसा नहीं कर सकता है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में मिथुन का अंतिम संस्कार करा दिया गया। हालांकि परिवार के लोगों ने अबत तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *