बहेड़ी, बरेली। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद बहेड़ी विधानसभा को विकास के मामले में मॉडल विधानसभा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर वह क्षेत्र मे चल रही परियोजनाओं का धरातल पर निरीक्षण करने और नई कार्ययोजनाओं के बारे में जनता के साथ विचार विमर्श कर उनको मंजूर कराने का प्रयास कर रहे है। केंद्रीय राज्य मंत्री शुक्रवार को क्षेत्र के भ्रमण पर थे। जन संवाद के नाम पर गांव-गांव जाने और लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण कराने का अंदाज अलग है। शुक्रवार को उन्होंने रिछा नगर पंचायत में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के साथ ही 3 गांवो में जन संवाद का कार्यक्रम किया। राज्य मंत्री ने कहा कि जो काम रुके हुए हैं, उनके बारे में जानकारी लेकर उनको पूरा कराया जा रहा है। जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, धरातल पर जाकर उनके बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास के मामले में मॉडल विधानसभा बनाने का प्रयास हो रहा है। गांव जाम सावंत, सीकरी और बाजपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी। गांव जाम सावंत में पानी की टंकी बनने के बाद भी पानी न मिलने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगो की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों से उसके बारे में बताने और फिर समस्या का तुरंत निस्तारण करने का आदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, आसे राम गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रिछा केसर जहां, तनवीर अहमद, सुरेश गंगवार, सभासद महेश शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बृजेश कुर्मी, हरीश कश्यप, गंगाराम मौर्य, सुनील गंगवार, ओमवीर सिंह, मेजर सिंह, सोनू सिंह भदौरिया, अतेंद्र पाठक, सतीश राठौर, दीपक राठौड़, दीपक शर्मा, महेंद्र पाल गंगवार, शांतिपाल गंगवार, धनेश चौधरी और खजान सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
