कंप्यूटर क्लास में छात्राओं से बेड टच, आरोपी टीचर गिरफ्तार

बहेड़ी, बरेली। कंप्यूटर क्लास मे छात्राओं से बैड टच करने पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उस पर पॉक्सो भी लगाई है। घटना को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है। स्कूल प्रबंधन ने टीचर को टर्मिनेट कर दिया है। घटना एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की बताई जा रही है। कंप्यूटर क्लास के दौरान कंप्यूटर टीचर ने कई छात्राओं के साथ बैड टच किया। छात्राओं ने छुट्टी के बाद यह बात घर वालों को बताई। इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने प्रिंसिपल से टीचर की हरकत की शिकायत की। प्रिंसिपल ने आरोपी कंप्यूटर टीचर को स्कूल से टर्मिनेट कर दिया। इसके बाद अभिभावक पुलिस थाने गए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कक्षा के सीसीटीवी खंगाले। पूछताछ के लिए आरोपी कंप्यूटर टीचर को थाने ले आई। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने टीचर आयुष शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मोहल्ला महादेवपुरम के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि टीचर की इससे पहले भी एक स्कूल में इस तरह की शिकायत आ चुकी है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो भी लगाई है। पुलिस आरोपी टीचर से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *