बरेली – बरेली के नौ बार के सांसद रहे वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल बहुत ही लोकप्रिय नेता संतोष गंगवार के बरेली आगमन पर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु पूरे दिन भर जन सैलाब रहा हजारों शुभचिंतकों की भीड़ देर रात तक लगी रही ज्ञात हो राज्यपाल संतोष गंगवार का पूरा परिवार राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार उनके पति इंजीनियर सुबोध सचान. एवं परिवार के अन्य सदस्य कल से ही बरेली पधार चुके हैं मिलने वालों की भीड़ उनकी लोकप्रियता का एहसास कराती है.राज्यसभा सांसद उनकी बेटी को भी बरेली की जनता ने खुले दिल से उनको पुष्प माला एवं मिठाइयां खिलाती रही. राज्यसभा सांसद ने इस मौके पर कहा बरेली की जनता में हमारे परिवार को जो प्यार दिया है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता बरेली मेरा अपना परिवार है इस अवसर पर प्रमुख रूप से पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार के अग्रज भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट एवं जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं प्रांतीय समिति के सदस्य प्रशांत पटेल राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष राहुल यदुवंशी. पुरुषोत्तम सिंह. आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे शिक्षक नेता लाल बहादुर गंगवार ने बताया राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की सादगी देखते ही बनती है इसी कारण उनके साथ आमजन का जुड़ाव बढ़ता जा रहा है
दीपावली की शुभकामनाएं देने भारत सेवा ट्रस्ट पर उमड़ा जन समुदाय
