गन्ने का मूल्य 500 रुपये करने समेत किसानों की समस्याओं को लेकर कमिश्नरी पर गरजी भाकियू

बरेली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को बरेली कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने महापंचायत कर प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. पूनम गंगवार समेत पदाधिकारियों व सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर मंडलायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, बेमौसम बारिश से बर्बाद धान की फसल का उचित मुआवजा देने, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान कराने, बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न रोकने और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। किसानों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर पूजा गंगवार, ठाकुर राजन सिंह, शेखर सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सत्येंद्र गंगवार, विजेंद्र गुप्ता, विश्वजीत सिंह, मोनू राठी, फुरकान अंसारी, फरीद खान, फाजिल खान, राम लखन यादव, रवि प्रजापति, वीरपाल सिंह, उपदेश, फूल सिंह राजपूत, दानिश अख्तर, संजीव रस्तोगी, हरिओम शर्मा, मनजीत सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सतवीर, चंद्रपाल, धर्मवीर, बाबूराम वर्मा, वीरपाल, मुकेश पांडे, अमित रस्तोगी, मोहम्मद फारूक कुरैशी, उपदेश सिंह, हरपाल सिंह यादव आदि बरेली मंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी और सैकड़ो किसान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *