संतोष हत्याकांड मे एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। पुरानी रंजिश को लेकर सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर में फैक्ट्रीकर्मी की गोली मारकर हत्या करने के एक अन्य आरोपी को सीबीगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बता दें कि सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी फैक्ट्री कर्मचारी संतोष साहू को पुरानी रंजिश के चलते 23 अक्तूबर की रात गोली मार दी गई थी। गोली संतोष साहू की बाईं आंख को फाड़ते हुए सिर में धंस गई थी और इलाज के दौरान 27 अक्तूबर की सुबह उनकी मौत हो गई। इस मामले में संतोष की पत्नी सावित्री ने गांव के ही ललित, करन, मदनलाल, रोहतास, विनोद व महेंद्र पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे बाद में हत्या में तरमीम कर दिया गया था। मुकदमे में नामजद दो आरोपी, विनोद और मदनलाल को पुलिस 27 अक्तूबर को ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी ललित उर्फ लाला पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी मथुरापुर निवासी करन को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *