आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो बच्चों समेत छह घायल

शाही, बरेली। शाही-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर शनिवार दोपहर लमकन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार लमकन निवासी नरूल हसन और आकिब बाइक से बरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिंधौली निवासी दयाशंकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दूसरी बाइक से शाही की ओर जा रहे थे। ईंट भट्ठे के नजदीक दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर घायलों को पड़ा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *