बरेली । बरेली के होटल ओबेरॉय आनंद के बॉलरूम में शनिवार को श्री परिधान लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन ‘द स्पार्कल सोइरी – दिवाली एडिशन’ का भव्य आयोजन किया गया। एग्ज़िबिशन को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला और यह बेहद सफल रही।
एग्ज़िबिशन का उद्घाटन श्रीमती रश्मि पटेल, डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. अमिता अग्रवाल एवं श्री राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और दीपावली के अवसर पर खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराने की इस पहल को सराहनीय बताया।
एग्ज़िबिशन की आयोजक प्रियंका एवं नेहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराना था। एग्ज़िबिशन में डिजाइनर महिलाओं के परिधान, पुरुषों के कपड़े, ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज़, होम डेकोर, फेस्टिव गिफ्टिंग, हस्तशिल्प तथा अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजन की खास बात यह रही कि हर एक घंटे में लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए, जिससे आगंतुकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों ने खरीदारी के साथ-साथ लकी ड्रॉ में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रियंका एवं नेहा ने एग्ज़िबिशन को सफल बनाने के लिए सभी ग्राहकों, आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, स्पॉन्सर्स, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह से यह आयोजन यादगार बन पाया।
आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक आयोजन करने की बात कही और सभी का धन्यवाद किया।
