बरेली- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली अनुराग आर्य द्वारा दिनांक 23.10.2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रस्तावित मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित रविन्द्रालय में निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं महिला आरक्षियों को निर्वाचन के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
— बरेली से तकी रज़ा
