जनगणना ड्यूटी मे अनियमितता पर शिक्षामित्रो ने जताया विरोध, सौपा ज्ञापन

बरेली। जनगणना कार्य मे शिक्षामित्रो की ड्यूटी कथित रूप से अनियमित तरीके से लगाए जाने को लेकर शिक्षामित्रो में भारी नाराजगी देखने को मिली। शिक्षामित्रो ने आरोप लगाया कि ड्यूटी निर्धारण मे पारदर्शिता नही बरती गई तथा उन्हें नगर निगम क्षेत्रों मे मनमाने ढंग से तैनात कर दिया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व मे शिक्षामित्रो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी नारायण सिंह को व बीएसए कार्यालय मे भी बीएसए को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि दूर के ब्लॉकों में तैनात व वही के रहने बाले शिक्षामित्रो को 60 से 70 किलोमीटर दूर नगर निगम में जनगणना कार्य के लिए भेजा जाना पूरी तरह से अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण है। उदाहरण देते हुए बताया गया कि दमखोदा, नवाबगंज, मीरगंज, बहेड़ी के शिक्षामित्र की ड्यूटी नगर निगम मे तैनाती कर दी गई थी, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है। जिला महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने बताया कि शिक्षामित्र को तैनाती स्थल के आसपास जनगणना कार्य मे लगाया जाए। जिससे वह आसानी से जनगणना कार्य को कर सके और उन पर मानसिक व आर्थिक बोझ न पड़े। उन्हें प्रतिदिन अपने गांव से 70 किलोमीटर नगर निगम मे जाकर ड्यूटी कर पाना संभव नही है। महिला शिक्षामित्र की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों मे जिलाध्यक्ष कपिल यादव, महामंत्री कुमुद केशव पांडे, सीमा सक्सेना, सर्वेश पटेल, सरवन कुमार, रवि शंकर मिश्रा, रीना, बसंती, सविता, सुनीता, रामकिशन, प्रतिष्ठा सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *