पंडित राजकुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित राजकुमार शर्मा का गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक कार्यालय के सामने विधायक डीसी वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने राजकुमार शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य के आवास एवं टोल प्लाजा पर भी प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सौरभ पाठक ने माला एवं पटका पहनाकर रामजी का चित्र भेंट किया। वहीं, टोल प्लाजा पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभासद प्रदीप गुप्ता के रेस्टोरेंट पर भी समर्थकों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संजय चौहान, कन्हई लाल, संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, गौरव मिश्रा, केसी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रधान कमलचंद, राम गुप्ता कड़ेराम प्रधान मुलायम सिंह ओमकार प्रजापति राकेश प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *