पर्वतीय समाज की रामलीला के दूसरे दिन लक्ष्मण परशुराम का हुआ प्रभावशाली संवाद


बरेली –  कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम की रामलीला में दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, विशेषकर लक्ष्मण परशुराम संवाद रहे। विशिष्ट अतिथि कर्नल होशियार सिंह बोहरा ए.एस.सी.कमांडर और बरेली महानगर के वरिष्ठ सभासद राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर द्वितीय दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया। संस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू उद्घोषक की भूमिका खूबसूरती से निभा रहे हैं उनको सोमा परिहार पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि रामलीला को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है और वह सभी कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन कर रहे हैं। महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम 8 बजे से लेकर 12 तक रामलीला शांतिपूर्वक मंचन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राम रिया पंत, लक्ष्मण भूमिका सती, परशुराम उमेश बिनवाल, जनक गोविंद पाण्डे, बंदीजन प्रदीप जोशी ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस रामलीला में वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट( पूर्व सभासद कैंट), कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत, जगदीश बिष्ट, तारा जोशी, अतुल डालाकोटी, दीपक धौनी, दीपक कलोनी, चंद्र प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह राणा, संजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *