एसपी सिटी चिराग जैन ने संभाला चार्ज

बरेली। एसपी सिटी मानुष पारीक का आजमगढ़ तबादला के बाद बुधवार को बरेली में चिराग जैन ने चार्ज संभाल लिया। चिराग जैन 2020 बैच का आईपीएस है। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग के दौरान पहली पोस्टिंग प्रयागराज में रही। एनआईटी जयपुर से मैकेनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। एक साल टाटा मोटर पुणे में सर्विस की। 2016 में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गये। तीसरे प्रयास में 160 वीं रैक हासिल की। इससे पहले आजमगढ़ में एसी देहात पद पर कार्यरत थे। वहां से एसपी सिटी के पद पर बरेली में कार्यभार संभाला।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *