बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर के करेली गांव में बीती रात एक युवक ने पत्नी से मामूली विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। हालांकि परिवार ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। मंगलवार रात को सूचना मिली करेली गांव में 35 वर्षीय राजीव कश्यप ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत की तो पता चला, राजीव मजदूर करता था। रात को खाना खाने के बाद राजीव का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा के कुछ देर बाद राजीव कमरे में चला गया। वहां राजीव कश्यप ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने जब कमरे को अंदर से बंद देखा तो खिड़की से झांककर देखा गया, तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गये। राजीव का शव कमरे के अंदर कुंडे पर लटका हुआ था। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। हालांकि परिवार ने गांव के ही किसी व्यक्ति पर भी झगड़े का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
— बरेली से कपिल यादव
