पर्वतीय समाज के 60वें रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बरेली – कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर में पर्वतीय समाज द्वारा 60वें रामलीला का दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय पंत तथा उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सुभा पंत को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। उमेश बिनवाल और आनंद मेहता के निर्देशन में मुख्य आकर्षण रावण तपस्या व अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म, विश्वामित्र याचना, ताड़का और सुबाहू वध का सफल मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। दर्शकों की अपार भीड़ से कलाकार व कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए। पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया तथा महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कल दिनांक 15 अक्टूबर का मुख्य आकर्षण गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद रहेंगे। आयोजन में हारमोनियम वादक गिरीश पांडे, तबला वादक हिमांशु नैनवाल, कुंवर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *