बरेली। जनपद के थाना किला मे काला इमामबाड़ा के पास रहने वाले शानू की पत्नी 32 वर्षीय मोनी ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर में ही पंखे में दुपट्टा बांधकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को मोनी का अपने पति शानू से कुछ विवाद हुआ था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शानू किसी काम से बाहर गया तो मोनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में मोनी के भाई मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के साधुनगर निवासी राकेश चौधरी ने थाना किला में अपने बहनोई शानू के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शानू उनकी बहन मोनी से मारपीट करता था। 27 सितंबर को भी उसने मारपीट की, जिसके बारे में मोनी ने छोटी बहन शीतल को फोन करके बताया था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
