रामगंगा के कटान से सैकड़ों बीघा फसल नदी मे समाई, मुआवजे की उठाई मांग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज कटान से क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन और फसल नदी की भेंट चढ़ गई। थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया मे बैगुल, भाखड़ा और रामगंगा नदियों के संगम के पास कटान से बड़े पैमाने पर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। वहीं जलभराव के कारण कई खेतों में फसलें डूब गई है। किसान किशनलाल यादव के मुताबिक रहपुरा के दीनानाथ और प्रेमपाल की 10-10 बीघा गन्ने की फसल, कुलदीप की 30 से 35 बीघा जमीन, भोलापुर के बदन सिंह की आठ बीघा उड़द, पनवड़िया के सरदार सिंह की छह बीघा उड़द तथा हरीश यादव की चार बीघा पालेज समेत लेखराज चंद्रपाल सिंह, लाखन सिंह के 5-5 बीघा खेत कटान की चपेट मे आए है।भोलापुर मे नन्नूकी सिंह और दान सिंह की 25-25 बीघा तथा वीरपाल की 16 बीघा उड़द की फसल भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा मुन्नालाल की 12 बीघा उड़द की फसल में कमर तक पानी भरा है। रामौतार की पांच बीघा उड़द और छत्रपाल राजपूत की पांच बीघा बैंगन की फसल डूब गई। किसानों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *