बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के सरकड़ा निवासी नवल किशोर (38) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। जिला अस्पताल में मृतक के पिता पूरनलाल ने बताया कि नवल तीन साल से सरथगंज कस्बे के एक विद्यालय में शिक्षक था। वह स्कूल के पास ही राकेश साहू के मकान मे किराये पर रह रहा था। बुधवार सुबह नवल किशोर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथ धोने के लिए नल पर गया। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उनके रूम पार्टनर जितेंद्र पाल ने घटना की जानकारी साथियों को दे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। पत्नी भगवती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी 2020 में हुई थी। करंट की चपेट में आए युवक की गई जान : बरेली। कैंट के उमरिया गांव में टेंट का काम करने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम निवासी ग्राम खजुरिया, थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने टेंट कारोबारी इकबाल के बेटे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दौरान इकबाल के बेटे ने खुद को तो बचा लिया, लेकिन नाजिम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।
बरेली से कपिल यादव
