ऑटो में गोवंश ले जाने के मामले में दो भाई गिरफ्तार

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। गोवंश को ऑटो में भरकर ले जाने के मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, छुरी, रस्सी और मोहरी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक राहुल और सचिन निवासी पैगानगरी उर्फ नल नगरिया, थाना मीरगंज को रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी में झाड़ियों के पीछे खंडहर मकान के पास से पकड़ा गया। दोनों के नाम सात अगस्त को दर्ज मुकदमे की विवेचना में सामने आए थे। आरोप है कि दोनों गोवंश को पकड़कर बेचने की तैयारी में थे। मामले में पहले मुनत्याज अली और ज्ञानसू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी थाने में पूर्व के मुकदमों समेत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *