नगर पंचायत मीरगंज ने लगाए समर्सिबल पंप

मीरगंज, बरेली। नगर पंचायत प्रशासन ने रोड और घरों के सामने भरे बारिश के पानी को निकालने को समर्सिबल पंप लगा दिए हैं। नगर पंचायत कर्मी रोड के ट्रैफिक को रोक कर पानी निकाल रहे हैं। चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। चेयरमैन ने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। मीरगंज कस्बा में सिरौली चौराहा से हाईवे जाने वाले रोड के कुछ हिस्से पर बारिश का पानी भरा है। पानी भरने से रोड बंद है। नगर पंचायत प्रशासन जल भराव को खत्म करने के लिए बारिश के पानी को मोटर पंप लगाकर दिवना रोड के नाले में निकाल रहा है। कार्य में जुटे कर्मचारियों ने बरगद वाले चौराहे पर तीन सड़कों पर बल्ली लगाकर वाहनों को आवागमन रोक दिया है। मंगलवार को चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी प्रियंका ने राजीव गिरि के साथ मौके पर पहुंच कर जल भराव का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने कर्मचारियों को बारिश का रोड पर भरे पानी को शीघ्र निकालने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया रोड नीचा होने से पानी भर गया। बारिश खत्म होने पर समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *