नेशनल एक्स सर्विस मेन ने अपनी समस्याएं से कराया अवगत

बरेली- नेशनल एक्स सर्विस मेन कोआर्डीनेशन कमेटी बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने बरेली में नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप केप्टन आशीष कुमार से उनके कार्यालय में जाकर स्वागत भेंट की एवं पेटर्न कर्नल मोहन चंद पंत ( रि), पेटर्न राजभान सिंह राठौर (एडीजे), ( रि), बृजेश कुमार महासचिव, जीत सिंह बोहरा कोषाध्यक्ष, रामसिंह, सुरेश सिंह भदुला, भूप सिंह, डी.सी. गंगबार, छोटे लाल साह आदि ने संगठन की तरफ से फूलों का गुलदस्ता व फूल माला पहना कर स्वागत भेंट की और संगठन के सभी मौजूद पदाधिकारियों, महासचिव द्वारा परिचय कराया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने भी अपनी तरफ से पूर्व सैनिकों की हर प्रकार की कार्यालय से संबधित सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *