बरेली। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में दिव्यांग होने का ढोंग कर लूट-चोरी की वारदातें करने वाला गैंगस्टर आसिफ आखिरकार रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। यात्रियों के बीच लंगड़ाकर चलने का दिखावा करता था और माल-जेवर उड़ाकर दौड़ देता था। रेलवे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी आसिफ फरीदपुर में भूरे खां की गौटिया मोहल्ले का रहने वाला है। जीआरपी प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान आसिफ को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ, जिसे एक यात्री से उड़ाया था। वह प्लेटफार्म पर भी यात्रियों को निशाना बनाता था। इसके अलावा ट्रेन में चढ़ते लंगड़ाकर चलने लगता था। मौका मिलते ही वारदात कर देता था। आसिफ के खिलाफ जीआरपी बरेली जंक्शन में वर्ष 2019 में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। थाना भुता पुलिस उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। बहेड़ी में शराब तस्करी का केस पंजीकृत है। चोरी के एक अन्य मुकदमे का भी खुलासा हुआ। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
