राजस्थान/बाड़मेर- आमजन को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने एवं आधारभूत सुविधाऔ का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारियो एवं तहसीलदारो को चिकित्सा संस्थानो का नियमित रूप से निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन की चिकित्सा संस्थानो मे स्थानीय स्तर पर समुचित चिकित्सा सेवाएं मिल सके। जिला कलक्टर चिन्यमी गोपाल ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणो की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि आमजन को वास्तविक रूप से राहत मिल सके।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप परिवादियों की संतुष्टि दर बढ़ाने के लिए सभी प्रकरणों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का जवाब अधिकतम दो दिन के भीतर भिजवाए। उन्होंने उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को बकाया फार्मर रजिस्ट्री आईडी जारी करने, गिरदावरी कार्य तथा राज मास्टर पोर्टल पर राजस्व गांवों के अपडेशन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह ने फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी और राज मास्टर पोर्टल पर डेटा अपडेशन की तहसीलवार प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार स्थिति से अवगत कराया। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, उपवन संरक्षक सविता दहिया, जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुराराम चौधरी, अधीक्षण अभियंता हजारीराम बालवा, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम, सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार, उप निदेशक सुरेन्द्र पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विष्णुराम विश्नोई, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनूपसिंह गुर्जर और संयुक्त निदेशक कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
