भोजीपुरा, बरेली। सिंघाड़े की फसल में दवा की स्प्रे कर रहे ग्रामीण की किश्ती पलटने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेमौर निवासी 48 वर्षीय बेनीराम कश्यप सोमवार सुबह तालाब पर सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कने गया था। दवा छिड़कते समय किश्ती असंतुलित होकर तालाब में पलट गई और किश्ती का ढक्कन बंद हो गया। बेनीराम कश्यप की किश्ती में घुटकर मौत हो गई। काफी देर बाद जब बेनीराम नहीं लौटे तो मृतक का पुत्र मोरध्वज तालाब पर गया। तब ग्रामीणों के सहयोग से किश्ती को र निकाला। किश्ती का ढक्कन खोला तो बेनीराम मृत मिले। चर्चा है कि गांव में मैमोर में पट्टे पर लिए तालाब की सिंघाड़ा खेती के उद्देश्य से अस्थाई नाव पर तालाब की साफ सफाई कर रहे थे तभी हादसा हुआ।
बरेली से कपिल यादव
