गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, साइबर ठग ने खाते से निकाले पांच लाख रुपये

बरेली। जनपद मे साइबर अपराधियों ने डॉक्टरों के यहां ऑनलाइन नंबर लगाने वाले लोगों को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। शहर में ऐसा ही मामला सामने आया है। इफ्को कॉलोनी निवासी सर्वेश से पांच लाख छह हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करगैना इटऊआ रोड, इफ्को कॉलोनी निवासी सर्वेश शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 24 अगस्त को उनके परिवार मे बच्चे को दिक्कत हुई। उन्होंने अयूब खां चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले नाक कान गला रोग के डॉक्टर के यहां अपाइंटमेंट के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। सर्वेश ने उस नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मरीज का नंबर लगाने का तरीका अब बदल गया है। उसने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी। उसे डाउनलोड करके अपाइंटमेंट करने को कहा गया। सर्वेश ने ऐसा किया लेकिन अपाइंटमेंट नही हो सका। बाद में उन्होंने डॉक्टर के यहां सीधे जाकर ही दवा ले ली। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को जब सर्वेश बैंक गए तो पता लगा कि उनके बैंक खाते से लगभग पांच लाख छह हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए है। साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को इस मामले की जांच सौंपी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *