ऑटो-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, अस्पताल मे एक की मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की शाम एएनए कॉलेज के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा। जहां शीशगढ़ निवासी नाजिम (34) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यात्री सवार ऑटो शीशगढ़ की ओर जा रहा था। शंखा स्थित एएनए कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में थाना शाही के गांव बसई निवासी अंकित कुमार, रुचि पुत्री मोहन स्वरूप और शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार निवासी नाजिम घायल हुए। कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई। पुलिस ने नाजिम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *