नशा देकर ई-रिक्शा लूटने वाले तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। जनपद के थाना कैंट पुलिस ने नशा देकर ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर बदायूं के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनकी निशानदेही पर लूटे गए दो ई-रिक्शा, एक ई-रिक्शा की बैटरी, घटना में प्रयुक्त दो ऑटो और तमंचा बरामद किया गया है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव बक्सैना निवासी सलीम व अंकित ठाकुर और गड़िया लच्छा निवासी दिनेश शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने 11 सितंबर को सेटेलाइट और 13 सितंबर को महेशपुरा फाटक से ई-रिक्शा बुक करने के बाद चालू को नशा देकर लूट लिए थे। दोनों ई-रिक्शा बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा तीन सितंबर को बदायूं से चोरी ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त दो ऑटो, दो मोबाइल और एक तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर संजय धीर और एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा की टीम शामिल रही। चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार : बरेली। किला पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ तीन ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। किला इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुभाषनगर के वंशीनगला निवासी करन कश्यप, चंदननगर निवासी विजय मौर्य और कटघर निवासी मनोज प्रजापति शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, एक तमंचा-कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हुए है। अभियुक्त करन के खिलाफ पांच, विजय और मनोज पर चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी करके खंडहर में छिपा देते हैं और ग्राहक मिलने पर 10-12 हजार में बेच देते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *