बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी मे सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा समाज के प्रति जिम्मेदारी है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सीएचसी स्टाफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
